Search

मनोहरपुर : जिला परिषद उपाध्यक्ष ने धान बीज का किया वितरण

Manoharpur(Ajay Singh) : कृषी विभाग की ओर से प्रखंड मुख्यालय मनोहरपुर में सोमवार को कृषी कार्यशाला आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सह ज़िला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव उपस्थित थे. कृषी विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रखंड के किसान मित्र एवं किसान भाईयों ने हिस्सा लिया. मौके पर उपस्थित प्रखंड कृषी तकनीकी प्रबंधक आभाष चक्रपाणि ने किसान भाईयों को आधुनिक तकनीक से धान की उन्नत खेती करने की जानकारी दी. साथ ही एनएफएसएम धान योजना के तहत प्रखंड के 80 किसानों को प्रती छह केजी नि:शुल्क हाईब्रिड धान का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rita-of-tantnagar-block-won-bronze-in-archery-in-china/">चाईबासा

: चीन में तांतनगर प्रखंड की रीता ने तीरंदाजी में जीता कांस्य

कम बारिश होने से फसल नष्ट

मुख्य अतिथि प्रखंड 20 सुत्री अध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने धान का वितरण किया. मुख्य अतिथि रंजित यादव ने किसान भाईयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रखंड में इस बार औसत से कम बारिश हुई है. जिससे धान की खेती में इसका व्यापक असर पड़ा है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी गंभीर है, तथा उनके हीत में कई योजनाओं के अलावा उन्हें नि:शुल्क धान कि उन्नतबीज एवं खरीफ की खेती के लिए बीज का भी वितरण करने जा रही है. मौके पर प्रखड़ कृषी पदाधिकारी बसंत लागुरी, प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक चंद्रशेखर कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रशांत कुमार प्रजापती एवं काफी संख्या में लाभुक किसान भाई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sudha-singh-became-sawan-queen-women-of-elite-tower-celebrated-sawan-festival/">आदित्यपुर

: सुधा सिंह बनी सावन क्वीन, इलाइट टावर की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp