Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर व आनंदपुर अंचल में गणेश पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. मंगलवार को पुराना मनोहपुर राजबाड़ी के समीप बनाए गए गणेश पूजा पंडाल का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव, मुखिया पूजा कुजूर व पंचायत समिति सदस्य उषा देवी खुशबू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया. इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा में शामिल हुए तथा पूजा-अर्चना कर अपने क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि की कामना की. इस दौरान जिप उपाध्यक्ष रंजित यादव ने पूजा-त्योहार आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की. मौके पर गणेश पूजा समिति के संरक्षक सह मुख्य आयोजनकर्ता अश्वनी बघेल, पंडित अनुप पती, प्रशांत बघेल, संजय सिंहदेव, कुंदन आदित्य, सुजीत सिंहदेव, आदित्य बघेल, विश्वसुशील विभव उर्फ बब्बू, विवेक बघेल समेत स्थानीय गणमान्य व प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-lord-ganesha-worshiped-with-rituals-crowd-gathered-in-pandals/">बहरागोड़ा
: विधि-विधान से पूजे गये भगवान गणेश, पंडालों में उमड़ी भीड़ [wpse_comments_template]
: विधि-विधान से पूजे गये भगवान गणेश, पंडालों में उमड़ी भीड़ [wpse_comments_template]
Leave a Comment