Search

 
 
 

मनोहरपुर : मॉडल स्कूल की दुर्दशा को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

 
Manoharpur : मनोहरपुर के मॉडल स्कूल की दुर्दशा पर मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ नीरजा कुजूर ने मनोहरपुर के पुरनापानी गांव में मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया. उन्होंने स्कूल में व्याप्त समस्याओं को देखा और इसके कारणों के बारे में जाना. इसके बाद मौके पर मौजूद भवन के ठेकेदार को बुलवा कर भवन की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया. साल 2017 में बने इस भवन के हैंडओवर में हुई देरी को उन्होंने शिक्षा विभाग की गलती मानते हुए कहा कि भवन को बेहतर करने की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जाएगा. इसके अलावा जल्द ही स्कूल में मध्याह्न भोजन भी शुरू कर दिया जाएगा. मौके पर उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापक महेश्वर महतो और अन्य शिक्षकों को सभी जरूरी निर्देश भी दिए. मौके पर विभाग के एई उमेश सिन्हा, सुभाष तिवारी, पंचायत की मुखिया पूजा कुजूर समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-barinagar-submitted-memorandum-to-dc-demanding-arrest-of-nupur-sharma-2/">किरीबुरु

: मेघाहातुबुरु केन्द्रीय विद्यालय में छात्रा-छात्राओं व शिक्षकों ने किया योग
निरीक्षण के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड संसाधन केंद्र में विभाग के बीआरपी, सीआरपी व अन्य शिक्षकेतर कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड के विद्यालयों के अद्यतन स्थिति को जाना और भवनहीन विद्यालयों की सूची मांगी. इसके अलावा जिन विद्यालयों में कम कमरे, चहारदीवारी आदि की आवश्यकता है, उसकी भी सूची मांगी. बैठक में सभी को जरूरी निर्देश दिए गए. मौके पर विभाग के एई उमेश सिन्हा, यशवंत नारायण कटियार, सुभाष मंडल, निशा शाह, उमेश चंद्र मोहंती, सचिदानंद प्रसाद, अंजु देवी, सचिदानंद मोहंती, मकरध्वज महतो, चंद्रशेखर चौधरी, ललित महतो, धर्मेंद्र कुमार आजाद, भानु प्रकाश सुरीन, सुधीर शर्मा के अलावा अन्य सीआरपी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही