Search

 
 
 

मनोहरपुर : फाइलेरिया मुक्ति अभियान का जिला स्तरीय अनुश्रवण टीम ने किया निरीक्षण

 
Manoharpur (Ajay Singh) : जिला स्तरीय अनुश्रवण टीम फाइलेरिया मुक्ति अभियान कार्यक्रम का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को सीएचसी सर्किल अंतर्गत सारंडा क्षेत्र का दौरा किया. इसके अंतर्गत छोटानागरा, झारबेड़ा, टोंटोगड़ा आदि क्षेत्रों में चल रहे फाइलेरिया मुक्ति अभियान का टीम ने निरीक्षण किया एवं इसके रोकथाम हेतु दवा खाने के लिए जागरूक किया गया. इस संबंध में मनोहरपुर सीएचसी में जिला अनुश्रवण टीम द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई. साथ ही फाइलेरिया मुक्ति अभियान के बारे सीएचसी प्रभारी को इस संबद्ध में कई दिशा निर्देश दिए. मौके पर उपस्थित जिला कंसल्टिंग अधिकारी शशीभूषण महतो ने कहा कि फाइलेरिया मुक्ति अभियान 10 अगस्त से शुरू हुआ है और यह 25 अगस्त तक चलेगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-youth-attempted-suicide-by-jumping-into-the-river-people-saved-his-life/">घाटशिला

: युवक ने नदी में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास, लोगों ने बचाई जान

फाइलेरिया की दवा खाने को लेकर किया गया जागरूक

इस अभियान को सफल बनाने में सभी सहिया, सेविका समेत स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग लिया जा रहा है. साथ ही इनके द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में डोर टू डोर लोगों के बीच जाकर उन्हें फाइलेरिया रोधी दवा का वितरण एवं दवा खाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया रोग मच्छरों के काटने से होता हैं. फाइलेरिया से बचाव दवा खाने से ही संभव है. इस मौके पर मनोहरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार, कंसल्टेंट शशीभूषण महतो, डीपीओ संजय मंडल, बीएएम यशवंत कुमार, मलेरिया निरीक्षक हरविंदर कुमार, एसडीसी साहिल गुप्ता, ब्लॉक इंटोमॉलजिस्ट सुपर्णों राय समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही