Manoharpur(Ajay Singh) : राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोग सर्व अभियान गुरुवार से मनोहरपुर सीएचसी अंर्तगत डोर-टू-डोर आरंभ किया गया. इसकी जानकारी प्रभारी कुष्ठ रोग निरीक्षक दिलीप कुमार बाउरी ने दी. उन्होंने कहा कि इस कार्य में सहिया, मेल भोलेंटियर समेत स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया गया है. साथ ही सभी को इस बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले दिन प्रशिक्षण भी दी गई थी. कुष्ठ उन्मूलन सर्वे कार्यक्रम को सफल बनाने में संबधित स्वास्थ्य कर्मियों को गुरुवार को मनोहरपुर सीएचसी में फॉर्मेट एवं कीट का वितरण किया गया. तथा सारंडा समेत मनोहरपुर सर्किल अंर्तगत डोर टू डोर कुष्ठ रोग सर्व का निरीक्षण रिपोर्ट जमा करने को कहा गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-three-arrested-for-collecting-levy-from-contractors-in-the-name-of-naxalites/">मनोहरपुर
: नक्सली के नाम पर ठेकेदारों से लेवी वसूलने वाले तीन गिरफ्तार [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : सीएचसी सर्किल में डोर-टू-डोर कुष्ठ रोग सर्वे अभियान शुरू
Leave a Comment