Manoharpur (Ajay Singh) : बीती मंगलवार देर शाम तेज बारिश व आंधी तूफान में दर्जनों पेड़ गिर गए. पेड़ गिरने और आंधी तूफान से प्रखंड के रोंगों, जोजोगुटू गांव में करीब दस-बारह घरों को नुकसान पहुंचा है. वहीं विशालकाय पेड़ गिरने के कारण मनोहरपुर, जोजोगुटू व पोसैता मार्ग घंटों बाधित रहा. बुधवार सुबह ग्रामीणों के मदद से पेड़ को हटाया गया. इसके बाद मनोहरपुर जोजोगुटू व पोसैता मार्ग में आवागमन शुरू हुआ. आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हुए घरों के परिवार हताश और परेशान हैं. इस आपदा से पीड़ित परिवार के लोगों ने स्थानीय प्रशासन से राहत एवं उचित क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-for-the-accused-of-raping-a-minor-on-the-pretext-of-marriage/">धनबाद
: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को 20 वर्ष की कैद [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : जोजोगुटू में आंधी तूफान से दर्जनों घर क्षतिग्रस्त, पेड़ गिरने से मार्ग बाधित
Leave a Comment