Search

 
 
 

मनोहरपुर : छोटानागरा चिरिया मुख्यमार्ग पर अज्ञात पत्थरबाजों से वाहन चालक दहशत में

 
Manoharpur (Ajay singh) : छोटानागरा चिरिया मुख्यमार्ग पर देर शाम होते ही वाहनों पर पत्थर मारने का शिलशिला थमता नहीं दिख रहा है. पत्थरबाज़ी की यह घटना लगातार कई दिनो से मनोहरपुर-छोटानागरा मुख्य मार्ग के सलाई चौक से आगे ममार जेड मोड़ क्षेत्र में अंधेरा होते ही वाहनों पर हो रही है. इस घटना से वहां से गुजरने वाले वाहन चालको में दहशत उत्पन्न हो गया है. बिती सोमवार देर शाम वहां से गुजर रहे चिरिया के ऑटों चालक संजय दास ने बताया कि वहां से गुजरने के दौरान कई वाहनों पर गुलेल से पत्थरबाज़ी की गई . चूंकि यह मार्ग दोनों ओर घनघोर जंगल व पहाड़ों से घिरा हुआ है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-awareness-rally-taken-out-in-beterkiya-village-regarding-the-tricolor-campaign-at-har-ghar/">नोवामुंडी

: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बेतेरकिया गांव में निकाली गई जागरुकता रैली

मामले की पुलिस कर रही है जांच

किन लोगों के द्वारा पत्थरबाज़ी की जा रही है उसकी पुलिस पता लगा रही है. किंतु पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस संबध में मनोहरपुर एसडीपीओ दाऊद कीड़ों ने दल बल के साथ आज छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्ग़त प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. साथ ही वहां के ग्रामीणों से बात किया. इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को सजग रहने और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करने कि अपील की गई . [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही