Search

 
 
 

मनोहरपुर : महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर डीआरएम ने मनोहरपुर स्टेशन का किया निरीक्षण

 
Manoharpur (Ajay Singh) : शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जाटव राठौड़ ने मनोहरपुर दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मनोहरपुर स्टेशन अंतर्गत चल रहे वर्तमान रेल परियोजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने अमृत भारत स्कीम के तहत मनोहरपुर स्टेशन परिसर में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की सौगात देने के बारे स्थानीय पत्रकारों को जानकारी दी. इसी संदर्भ में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राठौड़ समेत रेल के अन्य अधिकारियों ने मनोहरपुर रेलपरिक्षेत्र का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीआरएम अरुण राठौड़ ने पत्रकारों को रेल से जुड़े भावी योजनाओं के बारे बताया. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्कीम के तहत 15 स्टेशनों का चयन किया गया है, जिसमें मनोहरपुर स्टेशन भी इस स्कीम में शामिल है. इसी के आलोक में आज निरीक्षण किया गया है. [caption id="attachment_589731" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Manoharpur-Rail-DRM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मनोहरपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम व अन्य अधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : महाठग">https://lagatar.in/mahathug-sukesh-chandrasekhars-love-for-jacqueline-fernandes-again-wrote-a-letter/">महाठग

सुकेश चंद्रशेखर का फिर उमड़ा जैकलीन फर्नांडिस के लिए प्यार, लिखा लेटर

एक वर्ष के अंदर सभी योजनाओं को पूरा करने की है योजना

कहा कि मनोहरपुर स्टेशन अंतर्गत सर्कुलेट एरिया, पार्किंग एरिया एवं कमर्शियल एरिया का डेवलपमेंट के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए नए एफओबी में लिफ्ट. एस्केलेटर निर्माण की योजना है. इसके अलावा एक अलग से नया प्लेटफार्म निर्माण की भी योजना है. जिसे धरातल में उतारने के लिए शीघ्र ही खाका तैयार किया जाएगा. एक वर्ष के भीतर ही इन सभी योजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने आम पब्लिक के आवागमन के लिए नए एफओबी को बाहर की ओर एक्सटेंशन करने के लिए कहा कि इसका भी साथ ही निर्माण किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से एडीआरएम राजीव कुमार गुप्ता, वरीय वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार पाठक, सीनियर डीएसटी नील माधव दास, सीनियर डीईएन (सेंट्रल) संतोष कुमार, डीटीआई इमाम हैदर समेत मनोहरपुर स्टेशन के रेल अधिकारी व आरपीएफ के एसआई अश्मित कुमार वर्मा आदी रेलकर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही