Search

 
 
 

मनोहरपुर : रेल परियोजना जागरुकता कार्यक्रम को लेकर डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण

 
Manoharpur(Ajay Singh) : चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम अरुण जाटव राठौड़ ने रविवार को मनोहरपुर स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया. विदित हो कि छह अगस्त रविवार को मनोहरपुर रेल परिसर में आयोजित अमृत भारत कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी द्वारा रेल परियोजना से जुड़े महत्वकांक्षी योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम का उद्घाटन होगा. इस रेल परियोजना के तहत रविवार को डीआरएम एजे राठौड़ ने स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने इसके लिए रेल क्रासिंग मनोहरपुर के समीप गणेश मैदान परिसर का चयन किया. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-women-of-tata-steel-foundation-launched-cleanliness-drive/">नोवामुंडी

: टाटा स्टील फाउंडेशन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
[caption id="attachment_715435" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/drm-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डीआरएम मनोहरपुर स्टेशन का निरीक्षण करते हुए.[/caption] मौके पर मौजूद सीकेपी रेल मण्डल के आलाअधिकारियों एवं स्थानीय अधिकारियों के संग डीआरएम एजे राठौड़ ने बैठक कर इस संबध में कई दिशा निर्देश भी दिए. साथ ही आयोजन स्थल की रूपरेखा तैयार करने को कहा. जिसका मुख्य उद्देश्य रेल प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को रेल से संबधीत परियोजनाओं के बारे अधिक से अधिक आम लोगो को भी जानकारी देना है. रेल प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत क्षेत्र के सांसद व विधायक को भी आमंत्रित किया जाना है. मौके पर सीनियर डीईएन संतोष कुमार, सीनियर डीएसटी एनएम दास, वाणिज्य निरीक्षक एके झा एवं अन्य आलाधिकारी समेत मनोहरपुर स्टेशन प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, आईओडब्ल्यू राजेश कुमार, आरपीएफ ओसी सुरेंद्र कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ex-serviceman-kalyan-pays-tribute-to-martyrs-on-kargil-vijay-diwas/">आदित्यपुर

: भूतपूर्व सैनिक कल्याण ने कारगिल विजय दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
डीआरएम राठौड़ ने कहा कि अमृत भारत कार्यक्रम के तहत देश भर में 500 छोटे व बड़े स्टेशनों में रेल परियोजना से जुड़े महत्वाकांक्षी योजनाओं का पीएम मोदी छह अगस्त को ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. इसकी तैयारी की जा रही है. इस दौरान मनोहरपुर स्टेशन को भी इस महत्वकांक्षी योजना का सौगात मिलेगा. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/number-sp-rank-officers-increased-in-jharkhand-yet-28-posts-are-vacant-and-in-charge/">झारखंड

में SP रैंक के अधिकारियों की संख्या तो बढ़ी, फिर भी 28 पद खाली व प्रभार में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही