Manoharpur (Ajay Singh) : चाईबासा में 7 जनवरी को आयोजित होने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विजय संकल्प रैली को सफल बनाने में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए है. राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू खुद पश्चिमी सिंहभूम में कैम्प किये हुए हैं. बुधवार को मनोहरपुर स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में राज्यसभा सांसद ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा व रणनीति पर चर्चा की गई. उन्होंने मनोहरपुर, आनंदपुर, सारंडा समेत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्त्ताओं व समर्थकों को चाईबासा ले जाने का निर्देश दिया. इसकी जिम्मेदारी व जबाबदेही पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दी गई.
बैठक के उपरांत राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झूठे वादों के सहारे राज्य में बनी हेमंत सरकार हर क्षेत्र में विफल है. राज्य की जनता अपने आप को ठगा महसुस कर रही है. झारखंड को बनाने में अटल जी एवं आडवाणी जी का अहम योगदान रहा है. भाजपा ही राज्य की बेहतरी एवं अंतिम लोगों के सर्वांगीण विकास व चेहरे में मुस्कान ला सकती है. भाजपा आलाकमान ने आगामी चुनाव के मद्देनजर उलगुलान कर दिया है, निश्चित ही भाजपा इस पर खरा उतरेगी. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-people-are-struggling-for-water-in-kanka-village/">मझगांव
: कंका गांव में पानी के लिए लोग कर रहे जद्दोजहद
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-along-with-studying-in-xlri-you-will-get-rs-50000-per-month/">जमशेदपुर
: XLRI में पढ़ाई के साथ-साथ मिलेगा प्रतिमाह 50,000 रुपये
https://lagatar.in/jamshedpur-along-with-studying-in-xlri-you-will-get-rs-50000-per-month/">![]()
class=" wp-image-517767 aligncenter" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/04rc_m_49_04012023_1.jpg"
alt="" width="540" height="360" />जनता अपने आप को ठगा महसुस कर रही : आदित्य साहू
बैठक के उपरांत राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि झूठे वादों के सहारे राज्य में बनी हेमंत सरकार हर क्षेत्र में विफल है. राज्य की जनता अपने आप को ठगा महसुस कर रही है. झारखंड को बनाने में अटल जी एवं आडवाणी जी का अहम योगदान रहा है. भाजपा ही राज्य की बेहतरी एवं अंतिम लोगों के सर्वांगीण विकास व चेहरे में मुस्कान ला सकती है. भाजपा आलाकमान ने आगामी चुनाव के मद्देनजर उलगुलान कर दिया है, निश्चित ही भाजपा इस पर खरा उतरेगी. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-people-are-struggling-for-water-in-kanka-village/">मझगांव: कंका गांव में पानी के लिए लोग कर रहे जद्दोजहद
Leave a Comment