Search

 
 
 

मनोहरपुर: हर्षोल्लास के साथ मनी घाघरा हाल्ट की आठवीं वर्षगांठ

 
Manoharpur: हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत मनोहरपुर और पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित घाघरा रेलवे हाल्ट का आठवां स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. घाघरा हाल्ट संघर्ष समिति के तत्वावधान में ग्रामीणों की मौजूदगी में अप सारंडा मेमू पैसेंजर ट्रेन का धूमधाम से स्वागत कर गंतव्य के लिये रवाना किया गया. ट्रेन के इंजन को फूलों से सजा कर और ट्रेन के चालक, सहचालक को पुष्प माला पहना उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर ट्रेन के चालक और सह चालक को मिठाई भी खिलाई गई. इसे भी पढ़ें: आनंदपुर:">https://lagatar.in/anandpur-mla-sukhram-oraons-allegations-baseless-vijay-bhengra/">आनंदपुर:

विधायक सुखराम उरांव के आरोप निराधार- विजय भेंगरा

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित

[caption id="attachment_336666" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/29jun6a.jpg"

alt="" width="600" height="277" /> ट्रेन के इंजन को फूलों व गुब्‍बारों से सजाते ग्रामीण.[/caption] मालूम रहे कि घाघरा समेत लगभग दर्जन भर गांव के लोगो का वर्षो की मांग के बाद 20 जून 2014 को घाघरा पैसेंजर हाल्ट (घाघरा स्टेशन) का विधिवत उद्घाटन हुआ था. उस दिन से स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का ठहराव शुरू हुआ था. घाघरा हाल्ट के आठवां स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुखिया अशोक बंदा, राजबिहारी महतो, राजेश महतो, दशरथ पूर्ती, घाघरा हाल्ट संघर्ष समिति के पदाधिकारी, सदस्य सहित काफी संख्या में घाघरा और आसपास के गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-six-malnourished-children-brought-to-malnutrition-treatment-center-two-could-not-be-admitted-due-to-lack-of-beds/">बहरागोड़ा

: कुपोषण उपचार केंद्र लाए गये छह कुपोषित बच्चे, बेड के अभाव में दो नहीं हो सके भर्ती 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही