Search

 
 
 

मनोहरपुर : रायडीह में सर्पदंश की शिकार बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर, सीएचसी में इलाजरत

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर थाना अंतर्गत रायडीह गाँव लायन टोली की रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला क्रिस्टीना सुरीन को जहरीले साँप ने काट लिया. घटना बुधवार सुबह की है. परिजनों ने पहले तो महिला का इलाज स्थानीय बैद्य के माध्यम से कराया. झाँड-फूँक एवं जड़ी बूटी की दवा पिलाई गई. परंतु स्थिति में सुधार नहीं होता देख गुरुवार सुबह महिला को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-sub-health-center-built-in-panchachari-of-saranda-is-incomplete-for-ten-years/">मनोहरपुर

: सारंडा के पंचपहिया में बना उप स्वास्थ्य केंद्र दस वर्षों से है अधूरा, लोगों को हो रही परेशानी
मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय चिकित्सकों की देख-रेख में वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है. इस घटना के बारे पीड़ित महिला के पती पत्रस सुरीन ने बताया कि उसकी पत्नी खेत में काम कर रही थी. उसी दौरान पत्नी को एक जहरीले साँप ने दाँए पैर में तीन बार डंस लिया. पत्नी का घर पर ही बैद्य द्वारा इलाज कराया गया लेकिन स्थिति बिगड़ गई और उन्हे अस्पताल लाना पड़ा. हालांकि प्रशासन बार-बार लोगों से झाड़-फूँक के चक्कर में न पड़ कर अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जागरूक करता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में अब भी जारूकता की काफी कमी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही