Search

 
 
 

मनोहरपुर : पिता-पुत्र द्वारा मारपीट व जान मारने की धमकी देने पर बिजली कर्मियों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

 
Manoharpur (Ajay Singh) : नंदलाल गुप्ता और उनके पुत्र सौरभ गुप्ता पर मनोहरपुर थाना में बिजली कर्मियों ने सोमवार को मारपीट करने एवं जान से मारने का धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. विदित हो कि नंदलाल गुप्ता के उपर बिजली बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग द्वारा लाइन काटने का आदेश हुआ था. इसी को लेकर बिजली कर्मियों द्वारा नंदलाल गुप्ता के घर का बिजली कनेक्शन काटने आए बिजली कर्मी बिजली का कनेक्शन काट रहे थे कि नंदलाल गुप्ता व उनके पुत्र ने विद्युत कर्मी दिनेश लोहरा, सुमित कुमार, आलोक कुमार के अलावा अन्य कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की व अभद्र व्यवहार करने लगे एवं जान से मारने की धमकी दी. साथ ही महिला के साथ छेड़छाड़ एवं दुर्व्यवहार करने का गलत आरोप लगाकर केस करने की भी धमकी देने लगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-municipal-council-collects-fine-from-people-urinating-in-the-open/">जमशेदपुर

: खुले में पेशाब करने वाले लोगों से जुगसलाई नगर परिषद ने वसूला जुर्माना

ऐसी वारदात से डरे सहमें हैं कर्मी

ऐसी वारदात से कर्मी बिल्कुल डरे-सहमे हुए हैं. इस तरह का काम कर विधि व्यवस्था का माहौल खराब किया जाना और सरकारी राजस्व संग्रहण कार्य में बाधा उत्पन्न होती है. इस संदर्भ में बिजली विभाग के सहायक अभियंता व कर्मियों ने थाना प्रभारी से उपरोक्त व्यक्तियों पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, राजस्व संग्रहण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने, मार-पीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही