Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : ट्रांसफॉर्मर जलने से विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : सुदूरवर्ती सारंडा के डोमलाईगड़ा टोला में विगत दो सप्ताह से बिजली सेवा बाधित है. उस टोला का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर दो सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है, जिससे गांव में बिजली सेवा ठप है. ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि उक्त ट्रांसफार्मर पर दो सप्ताह पूर्व आसमानी बिजली गिरने से जल गया है. बिजली नहीं रहने से विशेषकर स्कूली बच्चों का पठन-पाठन बाधित है. रात में बिजली के अभाव में जहरीले सांप, बिच्छू का भय लगा रहता है. जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग को खराब पड़े ट्रांसफार्मर बदले के लिए लिखित आवेदन भी दिया है परंतु दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा सार्थक पहल नहीं किया गया है. जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रती नाराजगी देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-kumbhkar-progressive-committee-pays-tribute-to-bankim-chandra/">घाटशिला

: कुंभकार प्रगतिशील समिति ने बंकिम चंद्र को दी श्रद्धांजलि

शीघ्र नया ट्रांसफार्मर दिलाने का आश्वासन

इस संबध में बुधवार को ग्रामीणों ने मनोहरपुर जिप सदस्य सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव से मुलाकात की तथा खराब पड़े उक्त ट्रांसफार्मर को बदल कर नया ट्रांसफार्मर विभाग से दिलाने की मांग की. रंजित यादव ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर दिलाने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही