Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : प्रखंड मुख्यालय में ऊर्जा मेला आयोजित, शिकायतों का हुआ निपटारा

Manoharpur(Ajay singh) : बिजली विभाग की ओर से रविवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर मनोहरपुर में ऊर्जा मेला लगाया गया. इसमें उपभोक्ताओं के बिजली से संबधित शिकायतों का क्रमश निपटारा किया गया. वहीं शिकायत कर्ता उपभोक्ताओं ने मुख्य रूप से बिजली बकाया, बिलिंग में सुधार, खराब मीटर व वर्षों से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर बदलने, विद्युत भार बढ़ाने, नए बिजली के कनेक्शन सहित विद्युत से जुड़ी हर तरह की समस्याओं का शिकायत दर्ज कराया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-strategy-to-win-loksabha-and-vidhansabha-elections-made-at-mandal-level/">चांडिल

: मंडल स्तर पर बनी लाेकसभा व विधानसभा चुनाव फतह करने की रणनीति

बिजली से जुड़ी समस्याओं निष्पादन किया गया

मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों व बिजली से जुड़ी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया. साथ ही बकाया बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहन के तौर पर मुफ़्त एलईडी बल्व का वितरण किया गया. तथा बिजली बिल को कम करने के लिए एलईडी बल्व का उपयोग करने व ज़रूरत पड़ने पर ही बिजली उपकरणों का उपयोग करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया. इस मौके पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता सुभाष प्रसाद, कनीय अभियंता शेखर गुप्ता, दिनेश कुमार, राकेश, महाबीर सुमित, संतोष कुमार समेत आदि सहायक कर्मी गण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-energy-fair-organized-consumers-problems-solved/">बेरमो

: ऊर्जा मेला का आयोजन, उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया गया समाधान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही