Search

 
 
 

मनोहरपुर : विश्वकर्मा पूजा को लेकर उत्साह, तैयारी में जुटे लोग

 
Manoharpur (Ajay Singh) : सृजन और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाने को लेकर मनोहरपुर व आनंदपुर प्रखंड क्षेत्र में सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. मनोहरपुर, आनंदपुर प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी सृजन के आदि देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के लिए जगह-जगह तैयारी अंतिम चरण पर है. विशेषकर बिजली मेन ग्रिड, सब ग्रिड, ऑटो वर्क्स सोप, आटा चक्की मिल, गैराज, मोबाइल सेंटर, हार्डवेयर, वाहन शोरूम समेत छोटे-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए लोग तैयारियों में जुटे हुए है. हालांकि मूर्तिकार विश्व शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को आधुनिक साज सज्जा के साथ अंतिम रूप देने में जोर-शोर से लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-annual-convention-of-adivasi-ho-samaj-retired-organization-concluded/">चाईबासा

: आदिवासी हो समाज सेवानिवृत संगठन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़

मूर्तिकार विजय पाल ने बताया कि विश्वकर्मा की प्रतिमा चुनिंदा मूर्तिकार ही बनाते हैं. इसलिए इसे आर्डर पर बना रहे हैं. मूर्ति बनाने में उपयोगी मिट्टी, रंग, सहित अन्य सामग्रियों के दाम बढ़ने से प्रतिमा की कीमत पर भी असर पड़ रहा है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते मूर्ति का अधिकतम मूल्य दो से छह हजार रुपये रखा गया है. इधर, पूजा को लेकर फूल, माला, झालर व अन्य सजावट के सामानों की दर्जनों छोटी-बड़ी दुकानें सज गई है. जहां दुकानों पर ग्राहक उमड़ पड़े हैं. पूजा सामग्री विक्रेता गणेश गुप्ता ने बताया कि पूजा सामग्री के अलावा साज-सज्जा के सामानों में गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मूल्यों में वृद्धि हुई है. वहीं मनोहरपुर स्थित मुनि आश्रम के पुजारी पंडित मथुरानंद तिवारी ने बताया कि शिल्प शास्त्र के देवता भगवान विश्वकर्मा को शिल्पकार माना गया है. प्रतिवर्ष कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा की पूजा की जाती है. इस दिन सभी कल, कारखानों, मोटर गैरेज, सर्विस सेंटर आदि स्थानों पर विशेष पूजा की जाती है. जिससे लोगों को शिल्पदेव भगवान विश्वकर्मा की कृपा प्राप्त हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही