Manoharpur (Ajay Singh) : प्रखंड अंर्तगत ढिपा गांव में रविवार को आदिवासी कुड़मी समाज की एक बैठक योगेन्द्र महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में ग्राम कमिटी का विस्तार करने पर चर्चा की गई. साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं समाज के हित में विभिन्न विंदुओं पर चर्चा की गई. इसके अलावा सामाजिक समरसता व आपसी नेगाचारी, संस्कृति, परब त्योहार को जागृति कर अपनी मूल कुड़माली संस्कृति को बचाने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे आने को कहा. इसके लिए सभी को सामाजिक जनजागरण अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-mla-laid-the-foundation-stone-of-jaherthan-siege-work/">चाकुलिया
: विधायक ने किया जाहेरथान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास
: सुरक्षाबलों ने गोइलकेरा से छह किलो का प्रेशर बम किया बरामद
: विधायक ने किया जाहेरथान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास
ढिपा ग्राम पुरुष कमिटी के अध्यक्ष बने अरुण महतो
वहीं इस बैठक में सामाजिक उत्थान के कार्यों में महिला एवं पुरुष वर्ग ग्राम कमिटी का सर्वसम्मति से गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया गया. इसके तहत ढिपा ग्राम पुरुष कमिटी के अध्यक्ष अरुण महतो, उपाध्यक्ष सनातन महतो (बी), सचिव सनातन महतो(ए), उपसचिव सुरेश महतो, कोषाध्यक्ष सुशील महतो, संरक्षक रामरूप महतो को बनाया गया है जबकि महिला वर्ग ग्राम कमिटी की अध्यक्ष पार्वती महतो, उपाध्यक्ष सुष्मिता महतो, सचिव सुशीला महतो, उपसचिव देवती महतो, कोषाध्यक्ष तिलोतमा महतो को बनाया गया. साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज हित में काम करने की जिम्मेदारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-security-forces-recovered-six-kg-pressure-bomb-from-goilkera/">चक्रधरपुर: सुरक्षाबलों ने गोइलकेरा से छह किलो का प्रेशर बम किया बरामद
Leave a Comment