Search

 
 
 

मनोहरपुर : तिरला में परिवार वालों ने मृत युवती का किया अंतिम संस्कार

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मृत युवती का शव चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम परिवार वालों को सौंप दिया गया. वहीं युवती का शव देर रात उनके पैतृक आवास मनोहरपुर स्थित तिरला पहुंचने पर गांव का माहौल शोक में बदल गया. मृत युवती का अंतिम संस्कार देर रात को ही कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-four-people-of-the-same-family-died-due-to-roof-collapse-cm-announced-compensation/">UP

: घर की छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
अंतिम संस्कार के मौके पर उपस्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही परिवार वालों को ढांढ़स बंधाया. उन्होंने कहा कि युवती के हत्यारों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेऔर कानून उन्हें फांसी की सजा दे. अंतिम संस्कार में मनोहरपुर, रायकेरा पंचायत अंर्तगत तिरला, उंधन, खुदपोष, तरतरा आदि गांव के सैंकड़ों लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही