Search

 
 
 

मनोहरपुर : अच्छी बारिश के लिए किसानों ने की ग्राम देवता की पूजा-अर्चना

 
Manoharpur(Ajay Singh) : गांवों में सुख समृद्धि व अच्छी बारिश के लिए किसानों ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में ग्राम देवता की पूजा-अर्चना की. सोमवार को सारंडा समेत मनोहरपुर, आनंदपुर प्रखंड में किसानों ने अच्छी बारिश को लेकर ग्राम देवता का आदिवासी परंपराओं से हेरोर पूजा की. हेरोर पूजा में गांव के किसान एवं पाहन पुजारी शामिल हुए. पूजा में ग्राम देवता का आह्वान करते हुए उपस्थित लोगों ने समय पर बारिश व अच्छी फसल की कामना की. ताकि गांव के किसानों को कृषि कार्यों में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो. वहीं ग्राम देवता की पूजा में मुख्य रूप से दिउरी गाजी, कूदा, लेंगा सुदन, वरण, सोमा, समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-driver-trapped-inside-vehicle-after-accident-villagers-pulled-out/">चांडिल

: दुर्घटना के बाद वाहन के अंदर फंसा चालक, ग्रामीणों ने निकाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही