Search

 
 
 

मनोहरपुर : तेतलीघाटी में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल, एक गंभीर

 
Manoharpur(Ajay Singh) : सोमवार की सुबह मनोहरपुर छोटानागरा मार्ग के तेतलीघाटी तीखा मोड़ पर बाइक सवार पिता और पुत्र सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. सड़क दुर्घटना में मनोहरपुर निवासी 50 वर्षीय कृष्णा साहु को सिर पर गंभीर चोट आई है. वहीं 20 वर्षीय पुत्र जट्टू साहु को आंशिक रूप से चोट लगी है. गंभीर रूप से घायल कृष्णा साहु को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कृष्णा साहु को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें :राजस्थान">https://lagatar.in/violent-clash-between-two-communities-in-rajasthans-tonk-many-injured/">राजस्थान

के टोंक में दो समुदायों में हिंसक झड़प, चले लाठी-डंडे, कई घायल
बाइक चालक जट्टू साहु ने बताया कि सोमवार की सुबह दोनों बाइक से जामदा अपने घर मनोहरपुर लौट रहे थे. तेतलीघाटी तीखा मोड़ पर विपरीत दिशा से बस आ गई. ब्रेक मारने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई. इससे बाइक के पीछे बैठे पिता कृष्णा साहु सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. उसके पैर में मामूली चोट आई है. वहीं छोटानागरा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया और अग्रेतर कारवाई में जुट गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tree-fell-on-electric-wire-power-cut-for-four-hours-in-mango/">जमशेदपुर

: बिजली तार पर पेड़ गिरा, मानगो में चार घंटे गुल रही बिजली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही