Search

 
 
 

मनोहरपुर : पुत्र की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार, गया जेल

 
Manoharpur(Ajay Singh) : गोईलकेरा थाना की पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त तुराम सुरीन को उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार किया है. तुराम सुरीन ने अपने ही पुत्र की शनिवार को हत्या कर दी थी. आरोपी गोईंलकेरा थाना अंर्तगत ग्राम कदमडीहा टोला इचागुटु का रहने वाला है. वहीं गिरफ्तार आरोपी पिता को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा के उपरांत चाईबासा जेल भेजा दिया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-bike-accident-on-national-highway-18-two-injured/">बहरागोड़ा

: नेशनल हाईवे 18 पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त,दो जख्मी

घटना के बाद पिता हो गया था फरार

विदित हो कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला में पिता तुराम सुरीन ने अपने ही पुत्र मांगता सुरीन को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी. यह दर्दनाक घटना पिछले शुक्रवार देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार गोईंलकेरा थाना अंर्तगत कदमडीहा पंचायत की कदमडीहा गांव के ईचागुटू टोला निवासी 60 वर्षीय तुराम सुरीन की उसकी पत्नी मुक्ता सुरीन से विवाद हो गया. इस बीच पति तुराम सुरीन ने घर पर रखे धारदार कुल्हाड़ी को उठा लिया और पत्नी मुक्ता सुरीन पर वार करने की कोशिश की. इस बीच उसके 21 वर्षीय पुत्र मांगता सुरीन बीच बचाव करने आया तो पिता तुराम सुरीन ने अपने पुत्र मांगता सुरीन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे तुराम सुरीन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पिता तुराम सुरीन वहां से फरार हो गया था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे शनिवार को घर से गिरफ़्तार किया तथा आज उसे न्यायिक अभिरक्षा में चाईबासा जेल भेजा गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rpf-saved-the-youth-of-manjhi-tola-who-came-to-die-after-being-cut-off-from-the-train/">आदित्यपुर

: ट्रेन से कटकर जान देने आए मांझी टोला के युवक को आरपीएफ ने बचाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही