Search

 
 
 

मनोहरपुर : बाइक से गिरकर ससुर-दामाद घायल, सीएचसी में इलाजरत

 
Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार देर शाम मनोहरपुर रांची मुख्य मार्ग मोरेंग के समीप बाइक से गिरकर ससुर और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल ससुर और दामाद को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. घायल 75 वर्षीय पूना सिंह बानो साहूबेड़ा का रहने वाला है तथा 30 वर्षीय योगेन्द्र अहीर बानो रायकेरा गांव का रहने वाला है. दोनों का चिकित्सकों के देख रेख में इलाज चल रहा है. इस घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक ससुर और दामाद बाइक से आनंदपुर की ओर आ रहा था. बाइक दामाद चला रहा था मोरेंग गांव के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार गिर गए. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparations-for-world-tribal-day-in-full-swing-oraon-society-held-a-meeting/">चाईबासा

: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी जोरों पर, उरांव समाज ने की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही