Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सड़क दुर्घटना में दो पुत्र समेत पिता घायल, सीएचसी में भर्ती

Manoharpur (Ajay Singh) : शनिवार शाम रेलवे फाटक के समीप आमने सामने दो बाइकों में सीधी टक्कर हो गई. जिससे बाइक चालक समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना स्थल पर मौजूद जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने सभी घायलों को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां सभी का स्थानीय चिकित्सकों की देख रेख में इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : 100">https://lagatar.in/bjp-celebrates-deepotsava-on-the-eve-of-100th-mann-ki-baat/">100

वें मन की बात कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव

दोनों बाइक में हुई सीधी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक चरका टुंगरी निवासी जयप्रकाश सिंह अपने दो बेटों आयुष सिंह और अंकुश सिंह को लेकर मनोहरपुर बाजार आ रहे थे, जबकि बांदुनासा निवासी सावन सुरीन अपनी पत्नी को लेकर आ रहे थे. इस दौरान दोनों बाइकों में सीधी टक्कर हो गई. जिसमें (पिता) जयप्रकाश सिंह समेत उनके दोनों बेटों को गंभीर रूप से चोट आई, जबकि दूसरे बाइक चालक दंपति को कोईॉ चोट नहीं आई है. पिता समेत उनके दोनों बच्चों को जिला परिषद उपाध्यक्ष यादव की मदद से टेम्पो से अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही