Search

 
 
 

मनोहरपुर : हनुमान जन्मोत्सव पर करतब प्रतियोगिता आयोजित

 
Manoharpur (Ajay singh) : हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रामनवमी महासमिति द्वारा खेल (करतब) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें मनोहरपुर व आनंदपुर के रामनवमी अखाड़ा समिति के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब से दर्शकों का मन मोह लिया. वहीं आनंदपुर की महिला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण का केंद्र रही. गुरुवार की देर रात तक करतब प्रतियोगिता में मनोहरपुर व आस पास के स्थानीय खेल प्रेमी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे. सभी ने खेल का जमकर आनंद लिया. साथ ही खिलाड़ियों का बजरंगबली का जयकारा एवं तालियों से उत्साहवर्धन किया. चूंकि खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के पूर्व आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से शुरू किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Manoharpur-Khel-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-tribute-paid-to-education-minister-at-kumdashol-shishu-vidya-mandir/">डुमरिया

: कुमड़ाशोल शिशु विद्या मंदिर में शिक्षा मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Manoharpur-Khel-2.jpg"

alt="" width="765" height="939" /> प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन महासमिति के पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी रहे चयन समिति ने किया. इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी व प्रथम पुरस्कार मनोहरपुर अखाड़ा के खिलाड़ी आकाश और रोहित ग्रुप को एवं द्वितीय पुरस्कार मनोहरपुर के विक्रम गुप्ता एवं आनंदपुर अखाड़ा की महिला खिलाड़ी नीतू देवी एंड ग्रुप को तथा मनोहरपुर अखाड़ा के सोनू गुप्ता को तृतीय पुरस्कार मिला. सभी विजेता प्रतिभागियों को आयोजनकर्त्ता संत नरसिंह आश्रम रामनवमी महासमिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही