Search

 
 
 

मनोहरपुर : आनंदपुर व आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया करमा का त्योहार

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मंगलवार को मनोहरपुर व आनंदपुर में करमा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. भाई बहन के आपसी स्नेह का प्रतीक करमा पर्व क्षेत्र में चारों ओर विधिवत पारम्परिक तरीके से किया गया. प्रखण्ड अंतर्गत अभयपुर, उर्किया, बरंगा, तिरला, लाईलोर समेत विभिन्न गांव में करम पूजा का त्योहार मनाया गया. हर वर्ष की भांति ग्रामीण इलाकों में इस साल भी करम डाली की स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई. वहीं बरंगा गांव में आयोजित उत्सव में ग्रामीण भी सम्मिलित हुए जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. इसमें मुख्य रूप से मुखिया ओनामी कोड़ा, डॉ. दिलीप महतो, रामबिलास महतो, सौरभ महतो एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कोल">https://lagatar.in/member-of-coal-india-safety-board-inspected-dhori-hospital-found-many-flaws/">कोल

इंडिया सेफ्फी बोर्ड के सदस्य ने ढोरी अस्पताल का किया निरीक्षण, म‍िली कई खाम‍ियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही