Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : आपसी विवाद में चचेरे भाइयों के बीच मारपीट, थाना में हुआ समझौता

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर में गुरुवार को आपसी विवाद में चचेरे भाई आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस संबंध में घायल तिरला निवासी 42 वर्षीय रंगलाल ग्वाला मनोहरपुर थाना में शिकायत करने पहुंचे. पुलिस ने घायल को तुरंत ही इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. इस बावत रंगलाल ग्वाला ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने घर से काम के लिए निकल रहा था, तभी उसके चचेरे भाई राजेश गोप ने पीछे से उसपर हमला कर दिया. पहले तो उसे ईंट से मारा और उसके बाद लाठी से उसकी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया. इस घटना में उसे दाहिने हाथ, सिर व शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है. इसके बाद वह किसी तरह वहां से भाग कर मनोहरपुर थाना पहुंचा और मामले की जानकारी दी. हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले का निपटारा करते हुए समझौता कर लिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-aidso-celebrated-black-day-in-support-of-women-wrestlers/">चाईबासा

: महिला पहलवानों के समर्थन में एआईडीएसओ ने मनाया काला दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही