Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : एफएलएन का चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

Manoharpur (Ajay singh) : प्रखंड संसाधन केंद्र में चार दिवसीय गैर आवासीय एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ. इस अवसर पर मौजूद सरकार की सहयोगी संस्था सम्पर्क फाउंडेशन के स्टेट हेड ने प्रशिक्षुओं को नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की जानकारी दी. साथ ही संपर्क फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त विद्यालय कीट के प्रयोग करने के तरीकों को बताया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के प्राथमिक मध्य विद्यालयों के वैसे शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए जो वर्ग 1 से 3 के बच्चों को पढ़ाते हैं. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-negligence-is-being-done-in-the-work-of-block-and-circle-office-amit-mukhi/">चक्रधरपुर

: प्रखंड व अंचल कार्यालय के कामकाज में बरती जा रही लापरवाही – अमित मुखी
इसमें शामिल शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार, राजेंद्र प्रसाद नेवार, एलिश कुजूर एवं रवि शंकर शुक्ला के द्वारा मूलभूत साक्षरता, मूलभूत संख्या ज्ञान, सामाजिक भावनात्मक शिक्षा, आकलन के विभिन्न तरीकों की जानकारी विस्तार से गतिविधियों के साथ प्रदान की गई. इस मौके पर स्टेट हेड रंजित कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर आदित्य सिंह एवं प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर संदेश पिसे मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही