Search

 
 
 

मनोहरपुर : ईश्वर पाठक हाई स्कूल के मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, यंग क्लब की टीम बनी विजेता

 
Manoharpur (Ajay singh) : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शुक्रवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता ईश्वर पाठक हाई स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया. मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड के सभी मुखिया समेत पुलिस निरीक्षक फागू होरो एवं थाना प्रभारी अमित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस प्रतियोगिता में मनोहरपुर एवं चिड़िया व आस पास क्षेत्र के कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे टीमों के बीच खेल काफी अनुशासित एवं रोमांचक रहा. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ढीपा यंग क्लब बनाम कोलपोटका स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में यंग क्लब ढिपा ने विरोधी टीम पर विजय हासिल कर खिताब अपना कब्जा जमाया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-people-are-getting-the-benefit-of-your-government-your-door-program/">बहरागोड़ा

: आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लोगों को मिल रहा लाभ

मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक होरो एवं थाना प्रभारी अमित कुमार ने विजेता टीम यंग क्लब ढीपा की टीम एवं उपविजेता टीम कोलपोटका स्पोर्टिंग क्लब की टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया. मुख्य अतिथि पुलिस निरीक्षक फागु होरो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार जीत सामान्य प्रक्रिया है. किंतु खिलाड़ियों को इससे हताश होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा एवं बेहतर प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. पुलिस निरीक्षक प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजन समिति एवं खेलप्रेमियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिये. इस मौके पर पंचायत के मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही