Search

 
 
 

मनोहरपुर : संत अगस्तीन उच्च विद्यालय की पूर्व सहायक शिक्षिका का निधन, विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के संत अगस्तीन उच्च विद्यालय की पूर्व सहायक शिक्षिका (रिटायर्ड) मेबल लुगून का आकस्मिक निधन रविवार की शाम हो गया. उन्होंने अपने पैतृक आवास खूँटी जिला स्थित रनिया में अंतिम सांस ली. दिवंगत शिक्षिका स्व. लुगून की आत्मा की शांति के लिए संत अगस्तीन उच्च विद्यालय सभागार में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-worship-bholenath-is-done-under-the-open-sky/">चाईबासा

: खुले आकाश के नीचे होती है भगवान भोलेनाथ की पूजा
इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की परम शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इसके साथ ही इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनो को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की कामना की गई. इस मौके पर संत अगस्तीन उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक संजय डुंगडुंग, सहायक शिक्षक अयोध्या सिंह, सपन कुमार बोस, अनमोल जोजो, प्रेमी अनिता भुइयाँ, मंगल मसीह खाखा, बरदानी लुगून, ग्लोरिया जोजो, सुरसेन भुइयाँ समेत विद्यालय के सभी छात्र-छात्रायें उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही