Search

 
 
 

मनोहरपुर : पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने चिकित्सा प्रभारी संग बैठक कर ली जानकारी

 
Manoharpur (Ajay Singh) : भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी एवं पूर्व विधायक सह भाजपा नेता गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक जवाहर बानरा ने शुक्रवार को मनोहरपुर सीएचसी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मनोहरपुर सीएचसी अंतर्गत ओपीडी, इंडोर वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड, कुपोषण वार्ड आदि का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने सीएचसी मनोहरपुर के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार संग बैठक कर विभागीय कार्यक्रमों के बारे जानकारी ली. साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बेहतर उपचार एवं वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/babulals-counterattack-if-the-government-wants-it-should-conduct-its-own-investigation/">बाबूलाल

का पलटवार, सरकार चाहे तो खुद जांच करा ले 

प्रभारी चिकित्सा प्रभारी ने चिकित्सकों के नियुक्ति की मांग की

उन्होंने मनोहरपुर सीएचसी प्रभारी को इस संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरुचरण नायक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन चिकित्साकर्मियों की नियुक्ति एवं चार एंबुलेंस वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. गुरुचरण नायक ने इस संबंध में उन कमियों को पूरा करने एवं उच्च स्तरीय कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. उनके साथ दौरे में मुख्य रूप से भाजपा नेता आलोक रंजन सिंह, अमरेश प्रधान, किशोर महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही