Search

 
 
 

मनोहरपुर : अमिता हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक

 
Manoharpur (Ajay Singh) : चिड़िया ओपी अंतर्गत अंकुआ में अमिता तिर्की हत्याकांड मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. इके बावजूद जहां परिवार के लोग मायूस व हताश है. वहीं इस घटना के बाद से मृतका के गांव तिरला में सन्नाटा पसरा हुआ है. इस दुख की घड़ी में अमिता के परिवार से मिलने राजनीतिक महकमें से जुड़े लोगों के अलावा उनके करीबी लोगों का आना जारी है. शुक्रवार को मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने अमिता के माता-पिता व परिवार के अन्य लोगों से भेंट की तथा परिवार के सदस्यों को सांत्वना व ढाढ़स बंधाया. साथ ही पीड़ित परिवार के लोगों को प्रशासन की ओर से मुआवजा देने की मांग की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-minister-champai-soren-held-a-review-meeting-regarding-irregular-water-supply/">आदित्यपुर

: अनियमित जलापूर्ति को लेकर मंत्री चंपई सोरेन ने की समीक्षा बैठक

दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग 

पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.अमिता के परिजनों से मुलाकात करने के बाद गुरुचरण नायक मनोहरपुर थाना पहुंचे और एसडीपीओ मनोहरपुर अजित कुजूर से मिले. उन्होंने इस घटना के संबध में विस्तार पूर्वक चर्चा की. इस घटना में दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने एवं उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. इस मौके पर उनके साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की, वरिष्ठ भाजपा नेता इन्द्रकुमार डागा, अमरेश प्रधान, किशोर डागा, प्रदीप मिश्रा, अवधेश भगत, संजय सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही