Search

 
 
 

मनोहरपुर : डीएवी स्कूल चिड़िया में हिंदी दिवस पर पखवाड़ा आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : चिड़िया के डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को हिन्दी दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ. विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर शिक्षक डी जेना, कृष्ण कुमार झा, हिंदी विभाग के प्रमुख करण सिंह, किशोर कुमार झा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. हिंदी विभाग के प्रमुख करण सिंह ने बताया कि यह हिंदी पखवाड़ा अगले पन्द्रह दिन तक चलेगा. इस दौरान हिंदी को समृद्ध करने को लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा लेख-सुलेख, लेखन, कहानी, कविता, निबंध लेखन, कविता वाचन, भाषण प्रतियोगिता, संवाद आदि हिंदी की विधाओं में पारंगत करवाया जाएगा तथा हिंदी की विश्व स्तर पर तेजी से बढ़ती लोकप्रियता के बारे में बताया जाएगा. साथ ही हिंदी के गौरवशाली अतीत एवं सुनहरे भविष्य के बारे बच्चों को परिचित करवाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-congress-party-mahila-morcha-meeting-organized-in-rangamati/">मझगांव

: रांगामाटी में कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

इस अवसर पर प्राचार्य संजय कुमार झा ने हिंदी के उज्ज्वल भविष्य के बारे में बताते हुए हिंदी को व्यवहार में लाने की आवश्यकता पर बल दिया. शिक्षक डी जेना ने कहा कि हिंदी सभी भाषाओं को साथ लेकर चलने वाली भाषा है. हिंदी हमें सम्पूर्णता का अहसास कराती है. विदित हो कि हिंदी दिवस पखवाड़ा का सम्पूर्ण कार्यक्रम हिंदी विभाग के प्रमुख करण सिंह के नेतृत्व में पंद्रह दिन तक चलता रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mini-liquor-factory-busted-in-sidgora-liquor-worth-five-lakhs-seized/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच लाख की शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही