Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : नई शिक्षा नीति पर शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

Manoharpur (Ajay Singh) : प्रखंड संसाधन केंद्र में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) के तहत शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. अभी तक चार  बैचों का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिया जा चुका है. शुक्रवार से पांचवें बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ. चार दिवसीय इस शिविर में मास्टर ट्रेनर द्वारा नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-pumpsets-distributed-among-farmers-in-gulkeda-panchayat-bhavan/">चक्रधरपुर

: गुलकेड़ा पंचायत भवन में किसानों के बीच पंपसेट का वितरित
इस प्रशिक्षण में प्रखंड भर के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के वैसे शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए जो वर्ग 1 से 3 के बच्चों को पढ़ाते हैं. मास्टर ट्रेनर  प्रशिक्षक पंकज कुमार, राजेंद्र प्रसाद नेवार, एलिश कुजूर एवं रवि शंकर शुक्ला द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. वहीं प्रशिक्षण का अनुश्रवण क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डुंगडुंग, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुधीर शर्मा और प्रखंड साधन सेवी यशवंत नारायण कटियार की उपस्थिति में किया जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही