Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : स्कूटी से गिरकर चार घायल, दो गंभीर, सीएचसी में इलाजरत

Manoharpur (Ajay Singh) : मंगलवार को मनोहरपुर चिड़िया मुख्य मार्ग स्थित टिमरा लोढ़ा तीखा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए. घायलों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. गंभीर रूप से घायल अधीन कंडुलना और नोमिता कंडुलना का सीएचसी में इलाज चल रहा है. दो युवतियों को आंशिक रूप से चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया. ये सभी ग्राम पर्वाटोनिया के रहने वाले हैं. दुर्घटना के बारे मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग अपने एक रिश्तेदार के घर चिड़िया आए हुए थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-chhabil-organized-on-the-martyrdom-day-of-guru-arjun-dev/">नोवामुंडी

: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर छबील का आयोजन

ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना

एक ही स्कूटी पर सवार चार लोग मंगलवार को अपने गांव वापस लौट रहे थे. इस दौरान उन लोगों के स्कूटी का मनोहरपुर चिड़िया मुख्य मार्ग टिमरा लोढ़ा मोड़ के समीप ब्रेक फेल हो गया. जिससे उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई. और सभी स्कूटी से गिर गए. गिरने से स्कूटी चालक अधीन कंडुलना को और पीछे बैठी नोमिता कंडुलना को अधिक चोट लगी है. व पीछे बैठी अन्य दो युवती को भी हल्की चोट आई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही