Search

 
 
 

मनोहरपुर : आनंदपुर-डुमिरता सड़क हादसे में चार घायल

 
Manoharpur (Ajay Singh) : आनंदपुर-रांची मार्ग स्थित डुमिरता गांव के समीप सोमवार की शाम बाइक व साइकिल में टक्कर हो गई. इससे साइकिल व बाइक पर सवार एक बालक समेत चार लोग घायल हो गए. सड़क दुर्घटना में घायल 38 वर्षीय जुनुल सोले, उसका बेटा 13 वर्षीय कुशल सोले (गोयलकेरा कुमदी), 28 वर्षीय स्टीफेन बोदरा व 44 वर्षीय कानूराम हांसदा (गुलरूआं) शामिल हैं. आनंदपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-woman-hanged-in-kochra-of-hatgamhariya-police-station-area/">जगन्नाथपुर

: हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कोचड़ा में महिला ने लगाई फांसी
स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कुशल सोले व स्टीफेन बोदरा को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार जुनुल अपने बेटे कुशल को साइकिल से लेकर कांडी गांव से अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. स्टीफेन और कान्हूराम बाइक से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान डुमिरता गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक के चपेट में आने से साइकिल सवार पिता-पुत्र समेत चारों लोग घायल हो गए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही