[caption id="attachment_363169" align="aligncenter" width="1200"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Manoharpur-Baike.jpg"
alt="" width="1200" height="1600" /> सड़क दुर्घटना में घायल युवक.[/caption] Manoharpur (Ajay singh) : मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे आनन्दपुर थाना अंतर्गत मथुरापोष मोड़ के समीप तेज रफ्तार से आ रही दो बाइक में सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना ने में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दो युवक को आंशिक रूप से चोट आी है. सभी घायलों को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल घाघरा निवासी करण पूर्ति (25), तरतरा निवासी गोविंद महतो (25), तरतरा निवासी सुरेश महतो (22) और प्रकाश महतो (23) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. वहीं आंशिक रूप से घायल मनोहरपुर निवासी विकास विश्वकर्मा (40) एवं तरतरा निवासी जशवंत महतो (25) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी. मौके पर आनंदपुर पुलिस वहां पहुंच कर सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों की देखरेख में गंभीर रूप से चारों घायल युवकों को रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-annual-ashadhi-puja-organized-in-paralwadi/">चक्रधरपुर
: पारलवादी में वार्षिक आषाढ़ी पूजा का हुआ आयोजन जानकारी के मुताबिक विकास विश्वकर्मा और करण पूर्ति चक्रधरपुर से मनोहरपुर लौट रहे थे, किंतु कुछ काम से वे दोनों मथुरापोष से पुनः आनंदपुर जीरो किलोमीटर की ओर जा रहे थे. तभी आनंदपुर से मनोहरपुर तरतरा की ओर आ रही तेज रफ्तार से आ रही दोनों बाइक मथुरापोष मोड़ के समीप आमने-सामने टकरा गई. हेलमेट पहने होने के कारण बाइक चालक विकास विश्वकर्मा बिलकुल सुरक्षित है. वहीं आनंदपुर पुलिस इस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment