Search

 
 
 

मनोहरपुर : श्री शिव महिमा कांवरिया संघ का निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित

 
Manoharpur (Ajay Singh) : श्री श्री शिव महिमा कांवरिया संघ राउरकेला बिश्रा रोड ओडिशा के सौजन्य से शनिवार को मनोहरपुर रेल परिसर में लंगर सह निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. गोइलकेरा, महादेवसाल शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों की कार सेवा में लगे शिव महिमा कांवरिया संघ के कार्यकर्ताओं ने लंगर के साथ-साथ कांवरियों को चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराया. साथ ही राउरकेला ओडिशा वेदव्यास नदी संगम तट से जल लेकर पैदल आने वाले कांवरियों को गर्मपानी, पैर हाथ का मसाज आदि की व्यवस्था कराई गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-abdul-bari-siddiqui-welcomed-by-purendra-jharkhand-politics-discussed/">आदित्यपुर

: अब्दुल बारी सिद्दीकी का पुरेंद्र ने किया स्वागत, झारखंड की राजनीति पर हुई चर्चा

संघ के कार्यकर्ताओं ने की कांवरियों की सेवा

[caption id="attachment_707422" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Manoharpur-Kanwariaya-Seva-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भोजन करने के बाद आराम करते कांवरिया.[/caption] वहीं कार्यकर्ता स्वयं कांवरियों की सेवा में लगे रहे तथा उन्हें आराम करने के लिए व्यवस्था भी उपलब्ध कराई. इस मौके पर संस्था के संस्थापक सह मुख्य संचालनकर्ता ईश्वरदास मित्तल, नंदलाल साह, यदुनंदन साह उर्फ साधुजी, कमल कौशल, आनंद अग्रवाल, विक्की सिंह, मोनु सिंह, सूरज मिश्रा, प्रताप सिंह, संजय सिंह, पीएन सिंह, भोला, ओम प्रकाश, राजेश अग्रवाल, पूजा यादव, राजेश रजक, महेश साहू, जोगेश्वर साह समेत अन्य कारसेवक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही