Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर: गोपीपुर स्टेडियम में फिजिकल ट्रेनिंग का नि:शुल्क अभ्यास

Advertisement
Advertisement
Manoharpur : वर्दी मेरा जुनून फाउंडेशन के तत्त्वाधान में मंगलवार को गोपीपुर स्टेडियम मनोहरपुर में नि:शुल्क आर्मी बहाली, पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आरपीएफ आदि का फिजिकल और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिये दौड़ और दिशा-निर्देश देने का कार्य का शुभारम्भ किया गया. कार्यक्रम बुधवार से नियमित तरीके से प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6.30  बजे तक फिजिकल ट्रेनिंग का नि:शुल्क अभ्यास गोपीपुर स्टेडियम मनोहरपुर में कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आनंदपुर:">https://lagatar.in/anandapur-pledge-administered-to-ban-tobacco-consumption/">आनंदपुर:

तम्बाकू सेवन पर रोक के लिए दिलाई शपथ
मंगलवार को हुए शुभारम्भ में 1600 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के लिए आयोजित किया गया. जबकि 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग और 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 1600 मीटर पुरुष वर्ग में क्रमशः इलियास पूर्ति प्रथम, जूरा सुरीन द्वितीय, तथा अजीत तिर्की तृतीय स्थान पर रहे. महिला वर्ग में हेमंती सिद्धू,शांति तिर्की, अलीशा किस्पोट्टा रहे.

प्रतिभागियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर वर्दी मेरा जुनून के जिला अध्यक्ष नितेश कुमार महतो, सचिव सुशांत कुमार नायक, संरक्षक विमल किस्पोट्टा, डॉ दिलीप कुमार महतो, ध्रुव चरण महतो, रामनाथ किस्पोट्टा, शिक्षक चंद्रशेखर महतो मुख्य ट्रेनर विमल किस्पोट्टा एवं वर्दी मेरा जुनून के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य के सहयोग से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.मौके पर काफी संख्या में युवक, युवती मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-police-got-tough-to-stop-crime-and-road-accidents/">चक्रधरपुर:

अपराध और सड़क हादसे रोकने को पुलिस हुई कड़क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही