Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : गणिनाथ गोविंद जयंती सह सामाजिक मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर स्थित संत नरसिंह आश्रम परिसर में शनिवार को मद्धेशिया वैश्य समाज के द्वारा विधानसभा स्तरीय गुरु गणिनाथ गोविंद महाराज जी का जयंती सह सामाजिक मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु गणिनाथ की पूजा-अर्चना व हवन कर की गई. उपस्थित आमंत्रित अथिति आदित्य गुप्ता, केदार गुप्ता, हनुमान प्रसाद, मदन साह व महेंद्र लाल साह के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं झंडोतोलन किया गया. साथ ही सामाजिक परिचय सत्र के दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में सामाजिक गतिविधि एवं संगठन पर बल दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-of-mukhiya-sangh-organized-in-asantalia-panchayat-bhawan/">चक्रधरपुर

: आसनतलिया पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक आयोजित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/manohapur-ganninath-1-750x536.jpeg"

alt="" width="424" height="303" />

विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मद्धेशिया वैश्य समाज के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकता व एकजुटता ही हमारी पहचान है.  समारोह में उपस्थित समाज के गणमान्य अथिति आदित्य गुप्ता ने मद्धेशिया व कन्नौजिया जाति के परस्पर समानांतर के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसने समाज की बच्चियों एवं महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. वहीं बच्चों के बीच आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम उत्कर्ष साह व दूसरे स्थान पर आराध्या साह रही. महिलाओं के बीच आयोजित म्यूजिकल चेयर में राधा गुप्ता को प्रथम व प्रियंका गुप्ता दूसरे स्थान पर रही. जबकि वृद्ध महिलाओं के बीच आयोजित बॉल पास प्रतियोगिता में आशा रानी देवी विजेता बनी. सभी विजेताओं को समाज के अथितियों के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-guava-team-leaves-for-state-level-karate-competition/">नोवामुंडी

: राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए गुवा की टीम रवाना

यह रहे मुख्य रूप से मौजूद

इस मौके पर केदार प्रसाद गुप्ता, मदन लाल साल, महेंद्र लाल साह, सुरेश लाल साह, बजरंग गुप्ता, ननका गुप्ता, रजनीश साह, सुमित साह, पिंटू गुप्ता, प्रकाश साल, सुनील साह, आशीष साह, भोला साह, जानू साह, बमबम साह, अजय साह, समेत काफी संख्या में समाज के महिलायें, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही