Search

 
 
 

मनोहरपुर : युवती ने प्रेमी पर लगाया यौन शौषण का आरोप

 
Manoharpur (Ajay singh) : जरायकेला थाना अंतर्गत लाईलोर की एक युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शौषण का आरोप लगाया है. लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराया है. पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है. युवती ने अपने प्रेमी जरायकेला थाना के राईकापाट निवासी चारो लकड़ा पर यह आरोप लगाया है. लड़की ने बताया कि वर्ष 2016 से उसका युवक के साथ प्रेमप्रसंग जल रहा था. युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और उससे मिलना बंद कर दिया. युवक किसी अन्य लड़की से एक मार्च को शादी करने वाला है. इसके बाद पीड़ित युवती ने युवक पर यौन शौषण का मामला दर्ज कराया और युवक पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-wild-elephants-create-havoc-in-dhanapali-villagers-in-panic/">मनोहरपुर

: धानापाली में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, दहशत में ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही