Search

मनोहरपुर : अभयपुर में बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर राउरकेला रेफर

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत धानापाली उंधन मुख्य मार्ग स्थित अभयपुर चौक के समीप शनिवार शाम बाइक सवार युवक ने एक बच्ची को टक्कर मारकर फरार हो गया. जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. इस दुर्घटना में बच्ची के सर पर अंदरूनी चोट लगी है. इसके अलावे बच्ची का बांया पैर टूट गया है. पीड़ित बच्ची 8 वर्षीय झालो तिर्की अभयपुर गांव की रहने वाली है. उसे उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-maternal-mourning-for-the-journalist-many-people-mourned/">आदित्यपुर

: पत्रकार को मातृ शोक, कई लोगों ने जताया शोक

अपनी सहेलियों संग सड़क किनारे खड़ी थी बच्ची

घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक उस वक्त बच्ची अभयपुर चौक के समीप दो तीन बच्चियों संग सड़क किनारे खड़ी थी. तभी मनोहरपुर उंधन की ओर से धानापाली की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गया. उस दौरान वहां खड़ी अन्य दो तीन बच्चीयां भी बाल-बाल बच गई. घटना के बाद घायल बच्ची को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे राउरकेला रेफर कर दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp