Search

मनोहरपुर : मेदासाईं में हाइवा के चपेट में आने से बच्ची घायल, गंभीर

Manoharpur(Ajay Singh) : मनोहरपुर राउरकेला मुख्य मार्ग मेदासाईं नारायण ढाबा के समीप बुधवार को लौह अयस्क लदे हाइवा ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार बच्ची घायल हो गई. दुर्घटना में बच्ची के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोट आई है. घायल बच्ची को उपचार के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है. घायल बच्ची 15 वर्षीय दिपिका खलखो मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पुरानापानी उरांव टोला की रहने वाली है. बच्ची मनोहरपुर ऊंधन में ट्यूशन पढ़ने के बाद अपनी साइकिल से घर लौट रही थी. तभी मेदासाईं नारायण ढाबा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा के चपेट में आ गई. इससे वह बच्ची साइकिल समेत सड़क पर दूर जा गिरी. घायल बच्ची को उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से राउरकेला भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-tempo-overturned-near-gopipur-dozens-injured-three-serious/">मनोहरपुर

: गोपीपुर के पास टेम्पो पल्टी, दर्जनों घायल, तीन गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp