Search

मनोहरपुर : वज्रपात से झुलसी बच्ची, सीएचसी में इलाजरत

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर थाना अंतर्गत बीती शुक्रवार देर शाम ग्राम पुरनापानी नवाडीह टोला की 15 वर्षीय बच्ची रीना कच्छप वज्रपात की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई. परिजनों की लापरवाही के कारण पीड़ित बच्ची को 19 घंटे बाद मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां स्थानीय चिकित्सकों की देख-रेख में पीड़ित बच्ची का इलाज चल रहा है. घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची रीना बीती शुक्रवार शाम आम चुनने के लिए घर के समीप जंगल गई थी तभी जोर का वज्रपात हुआ और बच्ची उसकी चपेट में आ गई. इस वज्रपात में उसके शरीर का पिछला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-panchayat-level-national-adolescent-health-workshop-organized-in-kolpotka/">मनोहरपुर

: कोलपोटका में पंचायत स्तरीय राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित

स्थानीय पत्रकारों की पहल पर बच्ची को पहुंचाया गया अस्पताल

घटना के बाद परिजन उसे घर लेकर आए और घरेलू इलाज करने लगे. इस दौरान पड़ोसियों ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बात भी कही, परंतु परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर नहीं गए. इस घटना की सूचना जब स्थानीय पत्रकारों को मिली तब समाचार संकलन करने गए स्थानीय पत्रकारों की पहल पर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस से पीड़ित बच्ची रीना को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. अस्पताल ले जाने में देरी के सवाल पर रीना के पिता साधु कच्छप ने कहा कि घटना के समय बारिश हो रही थी, इसलिए वे बेटी को समय पर अस्पताल नहीं ले जा सके थे. जबकि शनिवार को भी अस्पताल नहीं ले जाने के बाबत कहा कि पैसे की अभाव में वह अस्पताल ले जाने में असमर्थ थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp