Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : प्रेमिका ने शादी से इंकार करने पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला, प्रेमी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Manoharpur : मनोहरपुर प्रखंड के चिरिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने प्रेमी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों के बीच पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग था. बालिग प्रेमिका ने प्रेमी 25 वर्षीय दीपक कुमार अंगरिया के विरुद्ध भादवि 376(2)एन के तहत मामला दर्ज करया है. जानकारी के मुताबिक अंकुआ गांव में दोनों के बीच पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच लड़की को जानकारी मिली कि लड़के का अन्य लड़की के साथ भी प्रेम संबंध है. लड़का रांची में रह कर पढ़ाई कर रहा था. इसे भी पढ़ें : खूंटी:">https://lagatar.in/khunti-police-seized-54-quintals-of-doda-a-smuggler-arrested/">खूंटी:

पुलिस ने किया 54 क्विंटल डोडा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
लड़की रांची जाकर लड़के को जबरन चिरिया लेकर आई और शादी करने का दबाव बनाया. लड़का ने शादी करने से साफ मना कर दिया. इस संबंध में अंकुआ गांव में बैठक भी हुई, लेकिन लड़का नहीं माना. अंततः लड़की ने थाना जाकर लड़के के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. इससे पहले पुलिस ने भी लड़के को काफी समझाया, परन्तु लड़का शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ. लड़का का कहना था कि इस लड़की से शादी करने से अच्छा उसे जेल जाना मंजूर है. पुलिस लड़की के आरोपों की जांच कर रही है. लड़की को मेडिकल के लिए चाईबासा भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही