Manoharur (Ajay Singh) : गोइलकेरा पुलिस ने अवैध व प्रतिबंधित अफीम की खेती करने वाले दो आरोपियों को बीती रविवार को गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बराईबीर गांव बराईबीर गिरफ्तार किया है. इन दोनों युवकों पर गोइलकेरा थाना में फरवरी माह में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8बी/18 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों युवक इस मामले में प्राथमिक अभियुक्त हैं. इनका नाम है सीमोन तियू उम्र 31 वर्ष पिता स्वर्गीय कांडे तियू थाना गोइलकेरा एवं सुखराम मुंडा उम्र 36 वर्ष पिता रंडियां मुंडा थाना मुरहू जिला खूंटी का रहने वाला है. यह जानकारी थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों आरोपी बहुत दिन से फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दोनों युवकों को बीते रविवार को गांव बराईबीर से गिरफ्तार किया था. सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cycle-rally-taken-out-on-world-environment-day/">चाईबासा
: विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली गई साइकिल रैली [wpse_comments_template]
मनोहरपुर/गोइलकेरा : अफीम की खेती करने के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Leave a Comment