Search

 
 
 

मनोहरपुर : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की बैठक

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ हरि उरांव ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन करने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई. बीडीओ हरि उरांव ने उपस्थित विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारियों को बताया कि सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अक्टूबर से होगा. इस कार्यक्रम अंतगर्त पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का आमजनों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना है. शिविर में ही योजनाओं का लाभ आमजनों को मिल सके इसका प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-land-conservation-department-distributed-pump-sets-among-farmers/">मनोहरपुर

: भूमि संरक्षण विभाग ने किसानों के बीच पंप सेट का किया वितरण
[caption id="attachment_439615" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/manoharpur-bdo-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में मौजूद पदाधिकारी[/caption]

लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर जाँचोपरांत दिया जाएगा लाभ 

शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजना जैसे झारखंड राज्य खाद्द सुरक्षा योजना के तहत ग्रीनकार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड समेत अन्य योजनाओं का लाभ सुयोग्य लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर जाँचोपरांत दिया जाएगा. बैठक में 15 वे वित्त आयोग, मनरेगा, पेंशन, धोती-साड़ी और कंबल वितरण आदि योजना से संबंधित समीक्षा की गई. बैठक में सीडीपीओ गीता सोय, मुखिया अतेन चेरोवा, बिरसा कंडुलना, अशोक बंदा,अलबिना कंडुलना, पंचायत सेवक युधिष्ठिर गोराई, सत्यजीत बोयपाई समेत सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-awareness-rally-taken-out-under-wildlife-week-program-school-children-participated/">नोवामुंडी

: वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम के तहत निकली जागरूकता रैली, स्कूली बच्चे हुए शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही