Search

मनोहरपुर : कोलपोटका में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर ग्राम सभा आयोजित

Manoharpur (Ajay singh)मनोहरपुर के ग्राम मुंडा मंगल मुंडा की अध्यक्षता में गुरुवार को कोलपोटका गांव में “मंजरी” कार्यक्रम के तहत सामाजिक कुरीति उन्मूलन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को लेकर उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया. साथ ही ग्रामीणों से अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई. इस ग्राम सभा में सामाजिक कुरीतियों विशेष रूप से बाल विवाह को रोकने पर जोर दिया गया, ताकी समाज में बाल विवाह को रोका जा सके. इसके साथ ही गांव से पालयन के मुद्दे एवं युवा मैत्री केंद्र की भूमिकाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. मौके पर लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक किया गया. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-four-days-training-was-given-to-teachers/">मनोहरपुर

: शिक्षकों को चार दिनों का दिया गया प्रशिक्षण

कम उम्र में विवाह नहीं करने का आह्वान

इसमें शामिल उपमुखिया कमला महतो ने भी किशोर-किशोरियों के अभिभावक से अपने बच्चों का कम उम्र में विवाह नहीं करने का अनुरोध किया. रोजगार सेवक अनिल कुमार साह ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में शादी होने से लाभुक सरकारी लाभ से वंचित हो जाएंगे. सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के क्लस्टर समन्वयक गोवर्धन ठाकुर ने कहा कि 18 साल से कम उम्र में शादी होने से शारीरिक और मानसिक विकास नहीं होता है. इससे जच्चा व बच्चा में खून की कमी हो जाती है जिससे उनकी मृत्यु तक हो सकती है. इस ग्राम सभा में मुख्य रूप से ग्रामीण मुण्डा मंगल मुण्डा, उप मुखिया कमला महतो, रोजगार सेवक अनिल कुमार साह, सी3 गोवर्धन ठाकुर,शिक्षक लिंगराज महतो, सेविका हेवाली एक्का, आर तिग्गा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp