Manoharpur (Ajay singh) : विश्व कल्याण आश्रम काली कोकिला संगम तीर्थ (समीज पारलीपोष) में गुरुवार को द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया. वहीं आनंदपुर में ब्राह्मण एकता मंच के द्वारा शंकराचार्य जी का स्वागत हुआ. ब्रह्मलीन जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के नए उत्तराधिकारी के रूप में पहली बार शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज विश्व कल्याण आश्रम समीज पधारें है. वे रायपुर से दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से गुरुवार देर शाम मनोहरपुर स्टेशन पहुंचे. विश्व कल्याण आश्रम समीज पहुंचने से पूर्व मनोहरपुर स्टेशन में शंकराचार्य सदानंद जी का भव्य स्वागत हुआ. उनके स्वागत के लिए स्टेशन में अनुयायियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. उनकी अगवानी के लिए आश्रम के जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोगों के अलावा उनकी सुरक्षा में स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी व पुलिसबल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-permanent-lok-adalat-organized-at-kuilisuta-panchayat-bhawan/">मुसाबनी
: कुइलीसुता पंचायत भवन में स्थाई लोक अदालत आयोजित
: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के खौफ को खत्म करने के लिए पुलिस ने गैंग के कन्हैया सिंह को सड़कों पर घुमाया
: कुइलीसुता पंचायत भवन में स्थाई लोक अदालत आयोजित
विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान व प्रवचन होंगे
जयकारा उद्घोष के बीच फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी को मनोहरपुर से विश्व कल्याण आश्रम समीज पारलीपोष के लिए रवाना किया गया. बता दें कि ब्रह्मलीन जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व कल्याण आश्रम समीज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिकोत्सव सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है. इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान, आध्यात्मिक प्रवचन, रासलीला, नारायण सेवा, निशुल्क भंडारा समेत निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं होलिकोत्सव सह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-to-eliminate-the-fear-of-gangster-akhilesh-singh-the-police-paraded-kanhaiya-singh-of-the-gang-on-the-streets/">जमशेदपुर: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के खौफ को खत्म करने के लिए पुलिस ने गैंग के कन्हैया सिंह को सड़कों पर घुमाया
Leave a Comment