Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : श्री श्री 108 संत नरसिंह बाबा का 61वीं पुण्यतिथि पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

Manoharpur (Ajay Singh) : श्री श्री 108 योगी महाराज संत नरसिंह बाबा की 61वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शहर भर में भव्य शोभा यात्रा शनिवार को निकाली जाएगी. यह जानकारी संत नरसिंह आश्रम समिति के सचिव राजेश हरलालका ने दी. उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर सभी तैयारीयां पूरी कर ली गई है. साथ ही संत नरसिंह बाबा की समाधि स्थल समेत पूरे आश्रम परिसर को फुलों एवं विद्युत सज्जा से सजाया गया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-there-is-a-unique-tradition-of-gajan-festival-in-mahuldangari-shiva-temple/">बहरागोड़ा

: महुलडांगरी शिव मंदिर में गाजन पर्व की है अनोखी परंपरा

आश्रम समिति की ओर से महाभोग का होगा वितरण

उन्होंने कहा कि गाजे-बाजे के बीच भव्य शोभा यात्रा शनिवार प्रातः 8 बजे संत नरसिंह आश्रम परिसर से निकाली जाएगी. शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण के पश्चात पुनः आश्रम परिसर में आकर संपन्न होगी. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच आश्रम समिति कि ओर से महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा. उन्होंने इस अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही