Search

 
 
 

मनोहरपुर : नववर्ष पर पिकनिक स्पॉट रहे गुलजार, लोगों ने एक दुसरे को दी बधाई

 
Manoharpur (Ajay Singh) : नववर्ष पर सारंडा के सुरम्य वादियों में स्थित विभिन्न पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. रविवार को काफी संख्या में सैलानी अपने-अपने परिवार, स्वजनों व मित्रों के साथ पिकनिक पहुंचे और और डीजे की धुन पर जमकर थिरके. वहीं वर्ष 2022 की विदाई एवं नववर्ष 2023 के आगमन को लेकर 31 दिसंबर की रात में शहरवासियों ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी की. क्या युवा क्या बच्चे सभी डीजे की धुन पर डांस कर नव वर्ष की यादगार बनाने में मशगूल थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-villagers-barricaded-the-road-leading-to-the-confluence-site-ban-on-picnic/">तांतनगर

: संगम स्थल तक जाने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने की बैरिकेडिंग, पिकनिक पर लगाई रोक

एक दुसरे को दी शुभकामनाएं

नववर्ष का आगाज होते ही 31 दिसंबर की रात से एक दूसरे को नए साल की बधाई व शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा. नववर्ष को यादगार बनाने व शहर के शोर-शराबों से दूर सारंडा के रमणीक व मनमोहक पिकनिक स्पॉट कलकल करती कोयना नदी, दूरदुरी नाला, रानी डूबा झरना व दर्जनों स्थलों में काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पिकनिक का जमकर आनंद उठाया साथ ही एक दूसरे को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही